5 अगस्त 2023 - 12:47
हिज़्बुल्लाह की जवाबी कार्रवाई का डर, अमेरिकी दल तल अवीव पहुंचा

अमेरिकी अधिकारियों और ज़ायोनी नेताओं के बीच बातचीत के मुद्दों के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह बैठक हाल के तनाव के बाद लेबनान और मक़बूज़ा फिलिस्तीन की सीमाओं पर शांति स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।


हिब्रू मीडिया ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए कहा है कि एक उच्च स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पिछले सप्ताह चार दिन के लिए मक़बूज़ा फिलिस्तीन की यात्रा पर था।

इन सूत्रों के मुताबिक, एक उच्च पदस्थ अमेरिकी अधिकारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इस्राईली अधिकारियों के साथ हिजबुल्लाह के खतरों पर चर्चा की।

हिब्रू सूत्रों ने अमेरिकी अधिकारियों और ज़ायोनी नेताओं के बीच बातचीत के मुद्दों के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह बैठक हाल के तनाव के बाद लेबनान और मक़बूज़ा फिलिस्तीन की सीमाओं पर शांति स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

ज़ायोनी समाचार साइट माफ़ज़क रायम के मुताबिक़ इस्राईल की सुरक्षा एजेंसियां रामल्ला और तूले करम में दो फ़िलिस्तीनियों की शहादत के बाद फ़िलिस्तीनियों की संभावित जवाबी कार्रवाई से बचने के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।