5 अगस्त 2023 - 12:32
जेल गए इमरान , 3 साल की सज़ा

इमरान को इस मामले में भारी जुर्माना भी भरना पड़ेगा अगर वह जुर्माने की रक़म अदा नहीं करते तो उन्हें 6 महीने और जेल में बिताने होंगे।


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तोशाखाना केस में इमरान खान को जिला-सत्र न्यायालय ने दोषी ठहराया है। उन्हें इस मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है। बताया गया है कि सजा के एलान के बाद इस्लामाबाद पुलिस ने इमरान को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया।

इमरान को इस मामले में भारी जुर्माना भी भरना पड़ेगा अगर वह जुर्माने की रक़म अदा नहीं करते तो उन्हें 6 महीने और जेल में बिताने होंगे। इस्लामाबाद की अतिरिक्त न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने अपने फैसले में कहा, “पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष के खिलाफ संपत्ति की गलत घोषणा करने के आरोप साबित हुए हैं।

गौरतलब है कि तोशाखाना मामला पिछले साल पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) की शिकायत पर दायर किया गया था। ईसीपी इससे पहले इसी मामले में खान को अयोग्य करार दे चुकी थी। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पिछले साल 21 अक्तूबर को खान को झूठे बयान और गलत जानकारी देने के आरोप में सार्वजनिक पद संभालने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था।