रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा का कहना है कि 30 जुलाई को मॉस्को के व्यापारिक केन्द्र पर कीव शासन द्वारा किए गए आतंकी हमले 11 सितंबर, 2001 को न्यूयॉर्क पर हुए आतंकवादी हमलों की याद दिलाते हैं।
ज़खारोवा ने जोर देते हुए कहा कि ट्विन टावर्स पर 9/11 पर हुए हमले का एक और उदाहरण देखिए। इस हमले में कई लोग हताहत हुए, और हमले का तरीका भी एक जैसा था।
"मॉस्को सिटी" का वाणिज्यिक केंद्र एक नागरिक क्षेत्र है जहां कार्यालय और व्यापार केंद्र स्थित हैं, और इसके अलावा, इसमें बड़ी संख्या में अपार्टमेंट के साथ एक आवासीय खंड भी है; वहाँ नागरिक प्रशासनिक भवन भी स्थित हैं, जिनका सेना से कोई लेना-देना नहीं है।
हम वही तस्वीर देख रहे हैं जो 9/11 के बाद ट्विन टावर की थी।
बता दें कि इस से पहले मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने खबर देते हुए कहा थी कि मॉस्को पर हमला करने जा रहे कई ड्रोनों को मार गिराया गया है।
इनमें से एक ड्रोन, डिफेंस सिस्टम से बचने में कामयाब रहा और मास्को व्यापार केंद्र तक पहुंच गया और 21वीं मंजिल के बाहरी हिस्से को निशाना बनाया। आग की लपटों ने 150 वर्ग मीटर को अपने दायरे में लेते हुए नुकसान पहुंचाया।