31 जुलाई 2023 - 17:20
कोई और नहीं, बल्कि सऊदी अरब करेगा यूक्रेन में शांति के सम्मेलन की मेज़बानी

कीव के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सऊदी अरब यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की की शांति की योजना पर चर्चा करने के लिए, एक सम्मेलन की मेज़बानी करने की तैयारी कर रहा है।

ज़ेलेंस्की के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ एंड्री यरमक ने रविवार को बताया कि कई देशों के अधिकारी सऊदी अरब में आयोजित होने वाली बैठक में हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन अभी बैठक के समय और स्थान के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सबसे पहले राजनयिक सूत्रों का हवाला देते हुए सऊदी अरब की मध्यस्थता में यूक्रेन युद्ध पर बैठक के आयोजन की ख़बर दी थी। अब वॉल स्ट्रीट जर्नल का कहना है कि शांति वार्ता 5 और 6 अगस्त को जेद्दा शहर में होगी, जिसमें लगभग 30 देशों के प्रतिनिधि भाग ले सकते हैं।

जर्नल का कहना है कि यूक्रेनी और पश्चिमी अधिकारियों को उम्मीद है कि इन प्रयासों के परिणाम स्वरूप, इस साल के अंत तक शांति की स्थापना की संभावना

यरमक ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में लिखाः सम्मेलन में यूक्रेनी शांति फॉर्मूले पर चर्चा होगी, जिसमें 10 मूलभूत बिंदु शामिल हैं, जिसके बाद न केवल यूक्रेन के लिए शांति सुनिश्चित होगी, बल्कि भविष्य में दुनिया में होने वाले संघर्षों पर रोक के लिए भी तंत्र तैयार होगा। msm

342/