29 जुलाई 2023 - 20:07
यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने का मार्ग ढूंढ रहे हैं पुतीनः असोमानी

रूस के साथ होने वाली यूक्रेन की लड़ाई को समाप्त कराने के लिए प्रयास फिर तेज़ हो गए हैं।

अफ्रीका संघ के प्रमुख कहते हैं कि रूसी राष्ट्रपति के भीतर यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का झुकाव पाया जाता है। 

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीकी संघ के प्रमुख अज़ाली असोमानी ने सेंट पीटर्सबर्ग में कहा है कि रूस के राष्ट्रपति ने युद्ध समाप्त करने के लिए वार्ता की तत्परता जताई है।  एसे में देखना यह होगा कि समाने वाले पक्ष का इस बारे में क्या दृष्टिकोण है? उन्होंने रूस की ओर से अफ़्रीकी देशों के लिए किये जाने वाले कामों की सराहना की। 

अफ़्रीकी संघ के प्रमुख का कहना था कि अफ़्रीका महाद्वीप में रूस की ओर से किया जाने वाला पूंजीनिवेश इस अर्थ में नहीं है कि दूसरे पक्षों के लिए यहां पर रास्ते बंद हो गए हैं। 

उल्लेखनीय है कि यूक्रेन युद्ध को आरंभ हुए एक वर्ष से अधिक का समय गुज़र चुका है।  यह युद्ध पश्चिम की ओर से यूक्रेन को व्यापक स्तर पर हथियार दिये जाने के कारण रुक नहीं पा रहा है।  हालांकि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए बहुत से प्रयास किये जा चुके हैं किंतु अभी तक किसी को इसमे सफलता नहीं मिल पाई है।

342/