27 जुलाई 2023 - 03:26
जॉर्डन और इस्राईल में तनातनी, 150 ज़ायोनी टूरिस्टों को बंदी बनाया

इस्हाक रोबिन कोरिडोर के पास जॉर्डन सैनिकों ने जायोनी टूरिस्टो को एंट्री देने से पहले उनके बड़े-बड़े बालों को छोटा करने का आदेश दिया जबकि कुछ के बाल काट दिए।

जॉर्डन और इस्राईल के रिश्तो में एक बार फिर तनाव की खबरें आ रही हैं। जॉर्डन सरकार ने अपनी सीमा के निकट 150 से अधिक जायोनी उपद्रवियों को बंदी बनाने की खबर दी है।

जायोनी मीडिया के अनुसार इस्हाक रोबिन कोरिडोर के पास जॉर्डन सैनिकों ने जायोनी टूरिस्टो को एंट्री देने से पहले उनके बड़े-बड़े बालों को छोटा करने का आदेश दिया जबकि कुछ के बाल काट दिए। जिसे तल अवीव ने यहूदियों की आस्था से खिलवाड़ बताते हुए गहरी नाराजगी जताई।

ज़ायोनी विदेश मंत्री ने तल अवीव में जॉर्डन दूतावास को इस संबंध में पत्र लिखते हुए अपना एतराज दर्ज कराया और कहा कि 150 से अधिक टूरिस्टो को 48 घंटे से ज्यादा देर के लिए बंदी बनाकर रखा गया और कुछ धार्मिक लोगों के बालों को काट दिया गया जो सरासर गलत है । हम आशा करते हैं कि भविष्य में ऐसी घटना फिर नहीं होगी।