पाकिस्तान में एक मस्जिद में हुए आत्मघाती बम धमाके में मस्जिद पूरी तरह से नष्ट हो गई है कहा जा रहा है कि इस हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हुई है।
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिस एक अपराधी का पीछा कर रही थी अपराधी पुलिस से भागते हुए इस मस्जिद में जाकर छुप गया वही जब पुलिस अधिकारी इस अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए मस्जिद में गए तो इस हमलावर ने खुद को बम धमाके से उड़ा लिया जिसमें उक्त पुलिस अधिकारी भी मौके पर ही मारे गए तथा मस्जिद पूरी तरह से नष्ट हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को जब एक पुलिस अधिकारी उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहा था तो मस्जिद में छिपे इस आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया और इस घटना में इस पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई।
समाचार एजेंसी "एसोसिएटेड प्रेस" के अनुसार, पाकिस्तानी पुलिस कमांडर सलीम खान ने कहा कि आत्मघाती बम विस्फोट के अपराधी ने पुलिस से भागते हुए "खैबर" क्षेत्र में स्थित इस मस्जिद के अंदर छिपने की कोशिश की।
पुलिस कमांडर ने कहा कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त मस्जिद में कोई नमाजी नहीं था इस धमाके में मस्जिद की छत पूरी तरह से गिर गई है।