पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में गोलीबारी की घटना सामने आई है। जहां गोलीबारी में 13 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 9 बच्चे भी शामिल हैं।
सेना और एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि एक सैनिक ने शनिवार रात अपने मृत बच्चे के शोक मनाने के लिए एकत्रित हुए लोगों पर गोलीबारी की जिसमें नौ बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि जांच टीम आरोपी की तलाश कर रही है और घटना की जांच जारी है। ग्राम प्रधान ऑस्कर बराका मुगुवा ने कहा कि नौ बच्चों सहित 13 लोग मारे गए। यह स्पष्ट नहीं है कि किस कारण से सैनिक ने गोलीबारी शुरू कर दी। मुगुवा के अनुसार, सैनिक को चिंता थी कि उसके बच्चे को उसके बिना वहां दफनाया जाएगा।