फ़िलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद आंदोलन के महासचिव ज़ियाद अन नुखालेह ने एक संक्षिप्त बयान में इस बात पर ज़ोर दिया कि इस महीने के अंत में काहिरा में होने वाली फ़िलिस्तीनी समूहों के महासचिवों की बैठक में इस आंदोलन की उपस्थिति, बंदियों की रिहाई पर निर्भर करती है।
उन्होंने जोर देकर कहा: "अगर हमारे मुजाहिद भाई जो इस समय फिलिस्तीन अथारिटी की जेलों में हैं, उन्हें रिहा नहीं किया गया, तो हम काहिरा में बैठक में भाग नहीं लेंगे।
इस रिपोर्ट के अनुसार, फिलिस्तीन अथारिटी ने वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद आंदोलन के नेताओं और सदस्यों को गिरफ्तार करने की अपनी मुहिम जारी रखी है।