21 जुलाई 2023 - 12:01
इस्राईल में गृह युद्ध भड़कने और ज़ायोनी शासन के अंत की चेतावनी

इस्राईली जासूसी एजेंसी के एक पूर्व प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा है कि नेतनयाहू सरकार की न्यायिक सुधार की प्रक्रिया से इस्राईल में गृह युद्ध भड़कने का ख़तरा है।

ज़ायोनी सेना के रेडियो से बात करते हुए पूर्व ज़ायोनी ख़ुफ़िया प्रमुख नादव एरगामैन ने कहा कि ज़ायोनी प्रधान मंत्री नेतनयाहू को ज़ायोनी लोकतंत्र के नष्ट करने के लिए नहीं चुनाय गया है।

एरगामैन ने न्यायिक नियमों में प्रस्तावित बदलाव को रोकने का आह्वान करते हुए कहा कि नेतनयाहू ज़ायोनी शासन के ताने-बाने को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं, हालांकि उन्हें इसके लिए प्रधान मत्री पद नहीं सौंपा गया था।

पूर्व ज़ायोनी ख़ुफ़िया प्रमुख का कहना था कि जैसा कि मैं पहले नेतनयाहू को जानता था, वह अब उस तरह से ज़ायोनी शासन के लिए प्रतिबद्ध नहीं रहे हैं, बल्कि आज वह गठबंधन की उस सरकार को बचाने के लिए प्रतिबद्ध नज़र आते हैं, जिसका बचाना असंभव है।

एरगामैन ने ज़ायोनी शासन के भविष्य को लेकर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि न्यायिक बदलाव के परिणामस्वरूप गृह युद्ध छिड़ सकता है, जो ज़ायोनी शासन का अंत होगा। msm

342/