21 जुलाई 2023 - 11:56
पाकिस्तानः बेहद दुखद घटना, आतंकी हमले में हताहत पुलिसकर्मी की जगह भर्ती होने वाली भाई की आत्मघाती हमले में मौत

पाकिस्तान में ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में बड़ी दुखद घटना हुई जहां बाड़ा तहसील में सरकारी इमारतों की हिफ़ाज़त पर तैनात सुरक्षाबलों पर आत्मघाती हमला हो गया।

बाड़ा तहसील पेशावर से 12 किलोमीटर दूर है। बाड़ा के मेन बाज़ार से लगी तहसील की इमारत है और निकट ही पुलिस स्टेशन और सीटीडी कार्यालय तथा अन्य सरकारी इमारतें हैं। इस गत 13 जुलाई को आतंकी हमले की चेतावनी मिलने के बाद से ही सुरक्षा कर्मी हाई एलर्ट थे।

तहसील के प्रवेश द्वार पर खड़े मुहम्मद तैयब नाम के कांस्टेबिल ने एक अनजान व्यक्ति को अंदर आते देखा तो उसे रुकने को कहा मगर उसने फ़ायरिंग कर दी और मुहम्मद तैयब की मौत हो गई। हमलावर ने ख़ुद को गेट के पास ही उड़ा लिया।

हमले में मुहम्मद तैयब सहित तीन पुलिस कर्मी मारे गए और 11 लोग घायल हुए।

2009 में आतंकी हमलों की लहर के दौरान मुहम्मद तैयब के भाई अज़ीज़ुल्ला भी पुलिस की ड्यूटी करते हुए आतंकियों के हमले में मारे गए थे।

उनकी मौत के बाद शहीद कोटे से मुहम्मद तैयब को नौकरी मिल गई थी जो उस समय किराने की दुकान चलाते थे।

342/