पिछले काफी समय से आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए सऊदी अरब ने एक बार फिर संकट मोचक की भूमिका निभाई है।
सऊदी अरब ने आर्थिक संकट से जोह रहे पाकिस्तान को बड़ी राहत पहुंचाते हुए दो अरब डॉलर की रक़म दी है। यह मदद पाकिस्तान की आईएमएफ के साथ बैठक से पहले दी गई है.
पाकिस्तान के वित्त मंत्री इस्हाक़ डार ने खबर देते हुए कहा कि सऊदी अरब ने पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने का अपना वादा निभाया है. ये कर्ज नहीं है बल्कि ये पैसा, पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक के मुद्रा भंडार को मजबूती देने के लिए साल भर रखा जाएगा. पाकिस्तान की आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड के साथ मीटिंग भी है जिसमें तीन अरब डॉलर का कर्ज मिलने की संभावना है ताकि देश को आर्थिक संकट से उबारा जा सके.
डार ने कहा कि सऊदी अरब की मदद का बड़ा असर विदेशी मुद्रा भंडार पर हुआ है. पिछले हफ्ते यह 9.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया जिससे पाकिस्तान के लिए एक महीने के आयात बिल चुकाना भी मुश्किल था. अब यह बढ़कर 11.6 अरब डॉलर हो गया है. डार ने कहा, हम पाकिस्तान सरकार और आम लोगों की तरफ से सऊदी अरब का शुक्रिया अदा करते हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी ट्वीट करके सऊदी अरब के कदम की सराहना की है