11 जुलाई 2023 - 08:19
नकाबपोश आतंकियों का क़हर, 9 लोगों को ज़िंदा जलाया

नकाबपोशों ने पहले मेक्सिको की बाजार में जबरदस्त गोलीबारी की। इसके बाद फिर दुकानों में आग लगाकर 9 लोगों को जिंदा जला डाला। इसके बाद मौके से भाग निकले। घटना के वक्त बाजार में सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद नहीं थे।


मेक्सिको में नकाबपोश बंदूकधारियों ने एक बाज़ार में ज़बरदस्त गोलीबारी करते हुए दुकानों को आग के हवाले कर दिया इस दिल दहला देने वाली घटना में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ मेक्सिको के तोलुका शहर में एक बाजार में नकाबपोश बंदूकधारियों ने गोलीबारी करने के बाद आग लगा दी, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर बाजार पहुंचे, गोलीबारी की और फिर बाजार के एक हिस्से पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया और आग लगाकर वहां से भाग गए। उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों में से तीन की उम्र 18 साल से कम है।

नकाबपोशों ने पहले मेक्सिको की बाजार में जबरदस्त गोलीबारी की। इसके बाद फिर दुकानों में आग लगाकर 9 लोगों को जिंदा जला डाला। इसके बाद मौके से भाग निकले। घटना के वक्त बाजार में सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद नहीं थे।

इस घटना के बाद जारी हुए बयान में कहा गया है कि हमले के समय सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर नहीं थे और इस पहलू की भी जांच की जा रही है। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। मेक्सिको में सार्वजनिक बाजारों में आग अक्सर विक्रेताओं से धन उगाही करने वाले गिरोहों द्वारा लगाई जाती है, लेकिन कुछ विक्रेताओं के बीच बाजारों के भीतर स्थानों के कब्जे को लेकर भी विवाद जारी है।