फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट रिलीफ कमेटी ने घोषणा की है कि रामल्ला के उपनगर कुबिया पर ज़ायोनी सैनिकों के हमले में 12 फिलिस्तीनी युवक घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अल-खलील में सेमिया के इलाके भी ज़ायोनीवादियों के हमलों से सुरक्षित नहीं रह सके, जहाँ कब्ज़ा करने वाले सैनिकों ने हमला किया और कई फ़िलिस्तीनियों को गिरफ्तार कर लिया।
रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी सैनिकों ने रामल्ला के सलवाद शहर पर भी हमला किया जहाँ उन्हें फ़िलिस्तीनी युवाओं के उग्र प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।