गुन्नार स्ट्रोमर ने कहा, "स्वीडन हमलों के लिए प्राथमिकता वाला लक्ष्य बन गया है और हम देख सकते हैं कि पिछले हफ्ते की घटना ने हमारी आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर दिया है।"
स्वीडन में ईदुल अज़हा के दिन स्टॉकहोम में एक मस्जिद के बाहर एक चरमपंथी ने पवित्र कुरान का अपमान किया, इस घटना से मुस्लिम जगत में आक्रोश की लहर फैल गई और पोप ने इस जघन्य कृत्य की निंदा की।