निक्की हेली ने चीन की आश्चर्यजनक नौसैनिक क्षमताओं और सैन्य प्रौद्योगिकी में प्रगति का हवाला देते हुए अमेरिका के लिए गंभीर ख़तरे की बात कही। अगले साल 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार हेली ने फॉक्स न्यूज संडे पर कहा कि यदि आप सैन्य स्थिति को देखें, तो उनके पास अब दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक बेड़ा है, हेली ने समझाते हुए कहा कि उनके पास 340 जहाज हैं, हमारे पास 293 जहाज़ हैं, उनके पास दो सालों में 400 जहाज होंगे, हमारे पास दो दशकों में 350 भी नहीं होंगे, उन्होंने हाइपरसोनिक मिसाइलें विकसित करना शुरू कर दिया है, हम अभी शुरुआत कर रहे हैं।
निक्की हेली ने अमेरिकी सेना में बढ़ती जागरुक संस्कृति के लिए भी अधिकारियों की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि चीन सुरक्षा के मामले में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अमेरिका से आगे निकल रहा है। हेली ने कहा चीन अपनी सेना का आधुनिकीकरण कर रहा है, हमारी सेना लिंग सर्वनाम कक्षाएं ले रही है, देखिए वे साइबर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष पर क्या कर रहे हैं, वे हमसे आगे हैं।
हेली ने आगे कहा कि हमें कुछ काम करना है और हमें अपनी सेना को मजबूत करने की जरूरत है, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम सही हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ में में पूर्व अमेरिकी राजदूत ने ख़तरे की घंटी बजाते हुए कहा कि चीन संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। हेली ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हम कल उनसे निपटने के लिए इंतजार करते रहेंगे, तो वे आज हमसे निपटेंगे।