ग़ौरतलब है कि अवैध अधिकृत वेस्ट बैंक के जेनिन शहर पर इस्राईली सेना ने व्यापक हमला किया है, जिसमें कम से कम 4 फ़िलिस्तीनी शहीद और दर्जनों घायल हो गए।
हनिया ने इस हमले की निंदा करते हुए कहाः जेनिन में बहने वाला ख़ून, भविष्य में प्रतिरोध की धारा की दिशा को निर्धारित करेगा।
हनिया ने एक बयान जारी करके वेस्ट बैंक स्थित सभी फ़िलिस्तीनियों से अपील की है कि दुश्मन की योजनाओं को विफल बनाने के लिए एकजुट होकर जेनिन के लोगों के साथ खड़े हो जाएं।
सोमवार को तड़के जेनिन शरणार्थी कैम्प पर शुरू हुए हमले के बारे में इस्राईल के टीनी चैनल कान का कहना है कि यह हमला घंटो या पूरे एक दिन तक जारी रह सकता है, जिसका मक़सद सशस्त्र फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं को गिरफ़्तार करना और सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करना है।