3 जुलाई 2023 - 15:22
आईएसआईएस के 6 खतरनाक आतंकी गिरफ्तार।

इराक की खुफिया एजेंसी ने नैनवा प्रांत में 6 खतरनाक आईएसआईएस आतंकियों की गिरफ्तारी का ऐलान किया है.

अल-बलाद की रिपोर्ट के मुताबिक, इराकी खुफिया एजेंसी ने घोषणा की है कि ये आईएसआईएस आतंकवादी, सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों पर हमलों में शामिल थे।

आईएसआईएस के ये आतंकी पैसे लेकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते थे।

पकड़े गए दाएश आतंकवादियों का संबंध विभिन्न लश्करों से है।

गौरतलब है कि 28 जून को इराक की आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने सुलेमानिया में दाएश के "शरिया क़ाज़ी" नाम से जाने जाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया था।

2017 में, तीन साल के युद्ध के बाद, इराक में दाएश आतंकवादी समूह की हार की घोषणा की गई थी, लेकिन इस आतंकवादी समूह के कुछ बिखरे हुए तत्व अभी भी दियाला, किरकुक, नैनवा, सलाहुद्दीन, अम्बर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बने हुए हैं। यह तत्व बग़दाद के कुछ इलाकों में गुप्त रूप से सक्रिय हैं।