युनेस्को पर यह आरोप इस लिए लगाया था कि उसने फ़िलिस्तीन सरकार को संपूर्ण सदस्यता दे दी थी।
पेरिस में होने वाली बैठक में अमरीका की वापसी हुई और संस्था के सम्मेलन के ब्राज़ीलियन अध्यक्ष सैंटियागो ईराज़ाबेल मोराओ ने इसका एलान किया।
132 देशों ने अमरीका की वापसी का समर्थन किया जबकि 15 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया। ईरान, सीरिया, रूस और चीन सहित दस देशों ने अमरीका की वापसी का विरोध किया।
युनेस्को के नियम के अनुसार अमरीका के लिए संस्था में वापसी तब तक संभव नहीं था जब तक अधिकतर सदस्य देश इसका समर्थन नहीं कर देते।
अमरीकी विदेश मंत्रालय ने 8 जून को एलान किया था कि अमरीका जुलाई में युनेस्को में वापसी करेगा। अमरीका 31 दिसम्बर 2018 को युनेस्को से बाहर निकल गया था।
342/