फ़िलिस्तीनी मीडिया के अनुसार, बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनी मुसलमानों ने बुधवार सुबह अल-अक्सा मस्जिद में ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की। अत्याचारी और दमनकारी ज़ायोनी सरकार ने ईद-उल-अज़हा के अवसर पर बहुत सख्त सुरक्षा उपाय किये थे और ज़ायोनी सैनिकों की बाधाओं के बावजूद, फ़िलिस्तीनियों ने बड़ी संख्या में ईद की नमाज़ में भाग लिया। इस अवसर पर ज़ायोनी सैनिकों ने कई युवा फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़्तार भी किया।