वाशिंग्टन पोस्ट ने लिखा है कि इस्राईली सैनिकों ने जार्डन नदी के पश्चिमी किनारे पर जो अपराध किया है उसमें अमेरिका शामिल है। इसी प्रकार इस अमेरिकी समाचार पत्र ने लिखा है कि जायोनी सैनिकों ने फिलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों पर हमलों में अमेरिका के आधुनिकतम हथियारों का प्रयोग किया है इस आधार पर अमेरिका भी इस्राईल के अपराधों में शामिल है।
वाशिंग्टन पोस्ट की रिपोर्ट में आया है कि जायोनी सैनिकों ने पिछले सप्ताह जेनीन पर हमले में अमेरिकी हेलीकाप्टर का प्रयोग किया और कालोनियों में रहने वालों ने भी सेना का समर्थन किया और तेरमुसय्या उपनगर पर हमला किया।
जानकार हल्कों का मानना है कि अमेरिका ही नहीं बल्कि हर वह देश, जो अवैध जायोनी शासन का समर्थन करता है, इस शासन के अपराधों में शामिल है क्योंकि जो देश जायोनी शासन का समर्थन करते हैं उनके समर्थन के कारण ही वह अधिक दुस्साहसी हो गया है और किसी प्रकार के संकोच के बिना फिलिस्तीनियों के खिलाफ मानवता विरोधी अपराधों को 75 से अधिक वर्षों से जारी रखे हुए है और मानवाधिकार की रक्षा के दावेदार इस्राईल के समस्त व जघन्य अपराधों पर भी अर्थपूर्ण चुप्पी साधे हुए हैं। MM
342/