24 जून 2023 - 17:17
15 लाख हाजी सऊदी अरब पहुँचे, मस्जिदुल-हराम  में जुमे की नमाज़ का भव्य आयोजन।

अल जजीरा ने एक रिपोर्ट में कहा है कि सऊदी अरब के एमीग्रेशन अधिकारियों के मुताबिक, बैतुल्लाह के मेहमान अलग-अलग रास्तों से सऊदी अरब में प्रवेश कर रहे हैं।

अल जजीरा ने एक रिपोर्ट में कहा है कि सऊदी अरब के एमीग्रेशन अधिकारियों के मुताबिक, बैतुल्लाह के मेहमान अलग-अलग रास्तों से सऊदी अरब में प्रवेश कर रहे हैं।

अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में प्रवेश करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 15 लाख तक पहुंच गई है।

सऊदी हज और उमरा मंत्रालय के अनुमान के मुताबिक, इस साल 160 से अधिक देशों के 2.3 मिलियन ज़ाएरीन हज के फ़राएज़ को अंजाम देंगे। अक़ीदतमंदों की संख्या को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की तैयारी पूरी कर ली है।

पिछले साल कोरोना के प्रोटोकॉल और एहतियाती कदमों के चलते नौ लाख लोगों ने हज का फर्ज अदा किया था।

कल जुमे को मस्जिद अल-हराम में लाखों हाजियों ने हज का जुमा अदा किया। मस्जिद अल-हराम के सहन में हाजियों की इबादत और तवाफ़ के दृश्य शानदार थे।

सऊदी अधिकारियों ने ग्रैंड मस्जिद के विभिन्न हिस्सों में रोबोट रखे थे जो जुमे की नमाज़ और ख़ुत्बे का अंग्रेजी, फारसी, पश्तो, तुर्की, फ्रेंच और अन्य भाषाओं में अनुवाद कर रहे थे।

हरमेैन शरीफैन के प्रशासनिक मामलों के प्रमुख शेख अब्दुल रहमान अल-सुदैस ने कहा कि मस्जिद अल हराम में जुमे की नमाज अदा करने वालों की संख्या बारह लाख थी, जो 2019  में कोरोना वायरस फैलने के बाद अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।