इस्लामी जिहाद आंदोलन के चीफ़ ज़ियाद अल-नख़ाला ने सोमवार को अल-आलम टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहाः ईरान ने फ़िलिस्तीनियों और फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध का खुलकर समर्थन करने का साहस दिखाया है। जबकि दुनिया में किसी दूसरे देश ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई है।
पिछले हफ़्ते तेहरान का दौरान करने वाले नख़ाला ने ईरान के सीनियर अधिकारियों, हमास और इस्लामी जिहाद के नेताओं की मुलाक़ात का ज़िक्र करते हुए कहा कि इस्लामी जिहाद, हमास और इस्लामी गणतंत्र के बीच एक मज़बूत संबंध है।
इस तरह की मुलाक़ात को उन्होंने एक सामान्य मुलाक़ात बताया, लेकिन साथ ही कहा कि प्रतिरोधी नेताओं की ईरान में मज़बूत उपस्थिति एक विशेष घटनाक्रम का संकेत भी है।
उन्होंने कहा कहा कि इस अवसर पर मैं दुश्मन को एक संदेश देना चाहता हूं कि इस्राईल के ख़िलाफ़ संघर्ष में फ़िलिस्तीनी अकेले नहीं हैं। msm
342/