सऊदी अरब के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर ज़ायोनिस्ट चैनल को बताया कि तेल अवीव सरकार के साथ संबंधों को सामान्य बनाने पर रियाद की प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा है।
उन्होंने हिब्रू भाषा के चैनल "कान-11" से कहा कि सऊदी अरब के लिए इन दिनों प्राथमिकता राष्ट्रीय सुरक्षा है, इसलिए सुरक्षा गारंटी, उन्नत हथियारों के सौदे और परमाणु कार्यक्रम जैसी मांगें की जाती रही हैं।
एक अमेरिकी अधिकारी ने 10 जून को "इज़राइल ह्यूम" अखबार को बताया कि सऊदी अरब की सरकार ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत में ज़ायोनिस्ट सरकार के साथ संबंधों के सामान्यीकरण के लिए चार पूर्व शर्तों का प्रस्ताव दिया है।