15 जून 2023 - 14:56
ईरानी राष्ट्रपति रईसी अमरीकी देशों के दौरे पर, आज हवाना पहुँचे।

ईरान के राष्ट्रपति सय्यद इब्राहिम रईसी लैटिन अमेरिका की अपनी पांच दिवसीय यात्रा के तीसरे दिन आज सुबह हवाना पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति सय्यद इब्राहिम रईसी का देश के अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति, एक राजनीतिक और आर्थिक प्रतिनिधिमंडल के साथ, सोमवार 12 जून को मित्र देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए वेनेजुएला, निकारागुआ और क्यूबा के लैटिन अमेरिकी देशों के लिए रवाना हुए। आयतुल्लाह रईसी की पांच दिवसीय यात्रा का पहला गंतव्य काराकास था।

सय्यद इब्राहिम रईसी की पांच दिवसीय यात्रा का अंतिम पड़ाव क्यूबा है।