14 जून 2023 - 13:12
ईरान में मिला लैथियम का बड़ा भंडार, इस्राईल और अमरीका की नींद हो गयी हराम

ईरान में लैथियम के बड़े भंडार के पाए जाने से परेशान ज़ायोनी शासन की मीडिया ने स्वीकार किया है कि इससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईरान का महत्व बढ़ जाएगा और पश्चिमी एशिया की केन्द्रियता एक बार फिर ईरान स्थानांतरित हो जाएगी।

हेब्रू मीडिया की रिपोर्ट ईरान में लैथियम के स्ट्राटैजिक महत्व के भंडार के पाए जाने से ईरान की आर्थिक भौगोलिक स्थिति बहुत मज़बूत हो जाएगी। अलमयादीन ने इस्राईली समाचार पत्र मआरियो के हवाले से ख़बर देते हुए लिखा है कि लैथियम की इतनी मात्रा मिलनसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईरान की आर्थिक और विदेश नीति पर बहुत अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के एक अन्य विशेषज्ञ ने कहा कि लैथियम के मिलनेस से मध्यपूर्व का केन्द्र बिन्दु फिर तेहरान स्थानांतरित हो जाएगा और ऊर्जा, बैट्री निर्माण के उद्योग और बिजली से चलने वाली गाड़ियों की टेक्नालाजी में ईरान का हिस्सा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्णायक भूमिका का मालिक हो जाएगा।

एक और इस्राईली अख़बार ने ईरान में लैथियम के भंडार के पाए जाने पर लिखा है कि लैथियम के पाए जाने का अर्थ, तेहरान की वाशिंग्टन और उसके घटक इस्राईल के मुक़ाबले में इंटेलीजेंस जंग में जीत है, इससे तेहरान चीन और तेहरान दक्षिणी एशिया के देशों के बीच संबंध और भी मज़बूत होंगे। (AK)

 342/