12 जून 2023 - 18:34
इस साल की शुरूआत से अब तक 28 फ़िलिस्तीनी बच्चे और लड़के शहीद हो चुके हैं

इस्राईली सेना ने इस साल की शुरूआत से अब तक कम से कम 28 फ़िलिस्तीनी बच्चों और लड़कों को मौत के घाट उतार दिया है।

ज़ायोनी विस्तारवादी उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए क़रीब हर रोज़ फ़िलिस्तीनियों इलाक़ों पर धावा बोलते हैं और फ़िलिस्तीनी बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को निशाना बनाते हैं।

फ़िलिस्तीन की समा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, ज़ायोनी सैनिकों के हाथों शहीद होने वाले बच्चों और लड़कों में ढाई साल के मासूम बच्चों से लेकर 19 साल तक के युवा शामिल हैं।

इस्राईली अख़बार हारेट्ज़ ने भी अपनी एक रिपोर्ट में लिखा है कि इस साल की शुरूआत से अब तक 28 फ़िलिस्तीनी बच्चे और युवा ज़ायोनी सैनिकों के हाथों मारे जा चुके हैं।

दो दिन पहले ही ज़ायोनी सैनिकों ने मेहदी मोहम्मद नाम के एक फ़िलिस्तीनी युवक को गोली मारकर शहीद कर दिया था।

मोहम्मद को चाक़ू से हमला करने के संदेह में इस्राईली सैनिकों ने गोलियों से भून डाला। msm

342/