31 मई 2023 - 11:07
आईएईए और ईरान के बीच दो मुद्दों पर बनी सहमति, परमाणु मामले में अच्छी प्रगति के लक्षण

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए और ईरान के बीच मुद्दों पर सहमति बनी है। इनमें एक मुद्दा उन तीन जगहों में से एक जगह से संबंधित था जिनके बारे में आईएईए की ओर से दावे किए गए हैं। दूसरा मुद्दा 83.7 प्रतिशत तक संवर्धित युरेनियम के कण मिलने से संबंधित था।

यह दो विषय हल हो चुके हैं और अब दो मुद्दों पर मतभेद बचा है। सूत्रों का कहना है आबादे नाम का मुद्दा हल हो चुका है। इससे पहले आईएईए ने ग़लत जानकारियों के आधार पर दावा किया था कि ईरान ने 4 स्थानों पर यूरेनियम संवर्धन किया है।

ईरान ने इसफ़हान परमाणु प्रतिष्ठान में आईएईए के सीसीटीवी कैमरे लगाने की अनुमति दे दी है। एक तिहाई कैमरे लगाए जा चुके हैं जो आफ़लाइन रहेंगे यानी उनमें जानकारियां एकत्रित होंगी लेकिन ईरान से बाहर आनलाइन ट्रांसफ़र नहीं होंगी।

आईएईए के डायरेक्टर राफ़ाइल ग्रोसी ने कुछ सप्ताह पहले ईरान का दौरा किया था जिसके दौरान उन्होंने तकनीकी बातचीत में हिस्सा लेने के अलावा राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान से मुलाक़ातें की थीं।

इसके बाद ग्रोसी वियेना लौटे थे और आईएईए तथा ईरान का संयुक्त बयान जारी हुआ था जिसमें आईएईए ने कहा था कि ईरान के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी है।

इस समय जिस तरह का माहौल है अगर वह जारी रहता है और पश्चिमी देशों का रवैया सार्थक रहता है तो ईरान और आईएईए के बीच सहयोग भी बढ़ेगा।

342/