25 मई 2023 - 10:53
इलाक़े में बड़ी तब्दीली, ईरान और मिस्र में तैनात होंगे एक दूसरे के राजदूत

कुछ मिस्री अधिकारियों ने इमारात के एक मीडिया को बताया है कि तेहरान और क़ाहिरा के बीच अगले कुछ महीनों में राजदूतों का आदान प्रदान होगा।

तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार कुछ मिस्री अधिकारियों का कहना है कि तेहरान और क़ाहिरा अगले कुछ महीनों में अपने अपने राजदूतों का आदान प्रदान करेंगे।

मिस्री अधिकारियों ने इमाराती समाचार पत्र नेश्नल से बात करते हुए कहा कि उम्मीद है कि ईरान और मिस्र अगले कुछ महीनों के दौरान, ओमान की मध्यस्थता से संबंधों को बहाल करने की प्रक्रिया के अंतर्गत अपने अपने राजदूतों का आदान प्रदान करेंगे।

दो मिस्री अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह सीसी के बीच मुलाक़ात पर भी समहति हो गयी है।

मिस्री अधिकारियों का कहना है कि ईरान और मिस्र के राष्ट्रपतियों की मुलाक़ात इस वर्ष के अंत तक अंजाम पा सकती है। मिस्री अधिकारियों के अनुसार यह ख़बर ऐसे समय में सामने आई है कि जब ओमान नरेश सुलतान हैसम बिन तारिक़ ने कुछ दिन पहले क़ाहिरा की यात्रा की थी और ईरान तथा मिस्र के संबंधों के बारे में मिस्री अधिकारियों से चर्चा की थी। (AK)

 

342/