नासिर कनआनी ने कहा कि इस प्रकार दुस्साहस और भड़काऊ कार्यवाही नस्लभेदी इस्राईल के अपराधों का दूसरा विस्तृत रूप है जिस पर इस्लामी जगत और विश्व समुदाय की ओर से तुरंत व प्रभावी प्रतिक्रिया दिखाये जाने की ज़रूरत है।
उन्होंने कहा कि समूचा कुद्स फिलिस्तीन की राजधानी था और राजधानी रहेगा और अतिग्रहणकारियों द्वारा बारमबार इस नगर में और इसमें मौजूद पवित्र मान्यताओं पर अतिक्रमण से इस नगर की एतिहासिक वास्तविकता बदल नहीं जायेगी।
इसी बीच जायोनी सैनिकों ने नाब्लस नगर में तीन फिलिस्तीनियों को शहीद कर दिया। प्राप्त समाचारों के अनुसार जायोनी सैनिकों ने नाब्लस नगर में बेलाता शरणार्थी शिविर पर हमला करके अब तक तीन फिलिस्तीनियों को शहीद कर दिया।
फिलिस्तीनी रेड क्रिसेन्ट ने आज सुबह एलान किया है कि जायोनी सैनिकों के हमले के बाद फिलिस्तीनी जियालों व संघर्षकर्ताओं से उनकी झड़प हो गयी जिसमें तीन फिलिस्तीनी जवान शहीद हो गये जबकि कुछ अन्य घायल भी हुए हैं।
ज्ञात रहे कि जायोनी अपने विस्तारवादी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रतिदिन फिलिस्तीन के विभिन्न क्षेत्रों पर हमला करते और फिलिस्तीनियों को घायल व शहीद करते और बहुत से फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार करके जेल में बंद करते रहते हैं। MM
342/