रविवार की रात को सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में "मर्ज़े सर" सीमा पर आतंकवादियों के साथ झड़प में ईरान के 5 सुरक्षा कर्मी शहीद हो गये और अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में कामयाब हो गये।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने इस आतंकवादी हमले की कड़ी भर्त्सना की है। जैशुज़्लुम नामक आतंकवादी गुट ने सरावान नगर की सीमा चौकी पर हमला किया जिसमें पांच ईरानी जवान शहीद और कई दूसरे घायल हो गये।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने कहा कि ईरान और पाकिस्तान की संयुक्त सीमा पर एक बाज़ार के उद्घाटन समारोह में ईरानी राष्ट्रपति और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की उपस्थिति के बाद आतंकवादियों ने यह कायरतापूर्ण हमला किया है जिसे उन्होंने दोनों देशों की सुरक्षा पर और इसी प्रकार दोनों देशों के हितों के खिलाफ हमला बताया है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादी गुटों के हमले का लक्ष्य, दोनों देशों के लोगों को संयुक्त सीमा पर सहयोग, आर्थिक लेनदेन और दोस्ती से रोकना है। MM
342/