ईरान के जनसंख्या विभाग के प्रमुख ने बताया है कि देश की जनसंख्या आठ करोड़ पचास लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है।
अली अकबर महज़ून ने बताया की ईरान की कुल जनसंख्या में से 24 प्रतिशत का संबन्ध 15 वर्ष से कम की आयु वालों से है। उन्होंने कहा कि देश की जनसंख्या में 25 प्रतिशत वे लोग हैं जो 19 से 25 वर्ष के आयुवर्ग में आते हैं।
अली अकबर के अनुसार देश की आबादी का 44 प्रतिशत भाग, अधेड़ लोगों से संबन्धित है। बाक़ी बचे लोग 65 वर्ष से अधिक की आयु वाले हैं। इस हिसाब से ईरान की जनसंख्या का मुख्य ढांचा किशोरों और युवाओं पर आधारित है।
ईरान के जनसंख्या विभाग के प्रमुख अली अकबर महज़ून कहते हैं कि देश में साक्ष्तरता का प्रतिशत बढ़कर 87.6 हो चुका है। वे बताते हैं कि देश में लाइफ एक्सपेकटेंसी 74 वर्ष है। अली अकबर महज़ून के अनुसार ईरान में विवाद की औसत आयु लड़कों के लिए 24 साल और लड़कियों के लिए 23 साल है।
342/