हिज़बुल्लाह के महासचिव कहते हैं कि इस बार प्रतिरोधकर्ताओं के बीच मतभेद फैलाने में ज़ायोनियों की चालें विफल हो गईं।
सैयद हसन नसरुल्ला ने ग़ज़्ज़ा की पट्टी में शहीद होने वाले कमांडरों की शहादत के संदर्भ में शुक्रवार को कहा कि हालांकि नेतनयाहू ने फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध यह नया आक्रमण आरंभ किया है किंतु इस बार प्रतिरोधकर्ताओं के बीच मतभेद फैलाने के उनके प्रयास विफल हो गए।
फ़िलिस्तीन की ताज़ा स्थति पर विश्व की खामोशी को हिज़बुल्ला के महासचिव ने अफसोसनाक बताया। उन्होंने कहा कि अमरीका, सुरक्षा परिषद में इस्राईल के अतिक्रमण की निंदा नहीं होने दे रहा है। सैयद हसन का कहना है कि आंतरिक संकट से स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए नेतनयाहू ने हालिया हमले शुरू किये किंतु फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं के बीच मतभेद फैलाने के उनके सारे ही षडयंत्र विफल हो गए।
हिज़बुल्ला के महासचिव ने बताया कि हम ग़ज़्ज़ा में प्रतिरोध के कमांडरों के साथ संपर्क में हैं और हालात पर नज़र रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिरोध के कमांडरों की शाहदत से यह कमज़ोर नहीं हुआ बल्कि शहीदों के ख़ून ने इसको और अधिक मज़बूत बना दिया। ग़ज़्ज़ा में प्रतिरोध ने शत्रु को अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में विफल कर दिया।
342/