12 मई 2023 - 11:57
फ़िलिस्तीनियों की सुरक्षा में ही इस्राईल सुरक्षित रह पाएगाः अस्सफ़दी

यह बात अब बहुत से नेता कहने लगे हैं कि जबतक फ़िलिस्तीनी शांति एवं चैन से नहीं रहेंगे, ज़ायोनी शासन भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा।

जार्डन के विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर फ़िलिस्तीनी सुरक्षित नहीं रहेंगे तो फिर इस्राईल भी सुरक्षित नहीं रह पाएगा। 

एमन अस्सफ़दी ने ग़ज़्ज़ा में अशांति का कारण ज़ायोनी शासन को बताया। उनका कहना था कि फ़िलिस्तीनियों की सुरक्षा में ही ज़ायोनियों की सुरक्षा निहित है।  म्यूनिख में जर्मनी, फ्रांस और मिस्र के विदेश मंत्रियों के साथ संयुक्त बैठक में भाग लेने के बाद जार्डन के विदेशमंत्री ने गुरूवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फ़िलिस्तीनियों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जाए। 

उन्होने यह भी कहा कि जिस शांति के लिए हम प्रयास कर रहे हैं उसमें फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए।  ग़ज़्ज़ा के हालिया परिवर्तन बहुत ख़तरनाक हैं जो शांति के अवसर को कमज़ोर बनाएंगे।  जार्डन के विदेशमंत्री का कहना था कि क्षेत्र में अशांति का मुख्य कारण फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर किया गया अवैध क़ब्ज़ा है। 

याद रहे कि पिछले मंगलवार से ज़ायोनी युद्धक विमान ग़ज़्ज़ा पर बमबारी कर रहे हैं।  इन हमलों में अबतक कम से कम 26 फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं।  ज़ायोनी शासन की इस कार्यवाही की निंदा की जा रही है।

342/