12 मई 2023 - 11:55
सिर्फ़ दो दिनों में ग़ज़्ज़ा में 200 स्थानों पर हमलेःकनआनी

नासिर कनआनी कहते हैं कि ज़ायोनियों द्वारा फ़िलिस्तीनियों के आवासीय क्षेत्रों को लक्ष्य बनाया जा रहा है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अवैध ज़ायोनी शासन ने मात्र दो दिनों के भीतर ग़ज़्ज़ा की पट्टी के लगभग 200 स्थानों पर हमले किये।  उन्होंने कहा कि इससे ज़ायोनी शासन का मुख्य लक्ष्य, फ़िलिस्तीनियों के आवासीय क्षेत्रों को लक्ष्य बनाना था।  नासिर कनआनी ने यह बात गुरूवार को ट्वीट करके कही है। 

उनका कहना है कि ज़ायोनियों के अत्याचारों के बावजूद फ़िलिस्तीनी डटे हुए हैं।  वे शहादतें दे रहे हैं किंतु प्रतिरोध को नहीं छोड़ रहे हैं।  ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुट अपने संकल्प में मज़बूत हैं और वे पीछ नहीं हट रहे हैं जबकि विगत की ही भांति इस बात भी दुश्मन को विफलता हाथ लगेगी। 

इसी बीच फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधी संगठन का कहना है कि इस्राईल के अत्याचारों के मुक़ाबले में विश्व के देशों की खामोशी ने उसको अधिक दुस्साहसी बना दिया है।  याद रहे कि मंगलवार की सुबह से ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने फ़िलिस्तीन में ग़ज़्ज़ा की पट्टी के विभिन्न क्षेत्रों को लक्ष्य बना रखा है।  इन हमलों में दसियों फ़िलिस्तीनी शहीद हो चुके हैं जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

342/