समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस्माईल हनिया ने बल देकर कहा कि फिलिस्तीनी कमांडरों को शहीद करना एक कायरतापूर्ण कार्यवाही है और इससे इस्राईल के लिए सुरक्षा उपहार में नहीं आयेगी।
उन्होंने कहा कि कमांडरों की हत्या से प्रतिरोध और विस्तृत व मज़बूत होगा और प्रतिरोध दुश्मन को दर्दनाक जवाब देगा।
इसी बीच हमास के प्रवक्ता हाज़िम क़ासिम ने भी बल देकर कहा है कि गज़्ज़ा पट्टी में इस्राईल के अपराध समस्त फिलिस्तीनी राष्ट्र के खिलाफ अपराध हैं। हमास की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति में कहा गया है कि जायोनी शासन अपने कार्यक्रमों व लक्ष्यों को व्यवहारिक नहीं बना सकता बल्कि उसके अपराध फिलिस्तीनी राष्ट्र के मध्य अधिक से एकता व एकजुटता का कारण बनेंगे।
जायोनी संचार माध्यमों ने इस बात से पर्दा उठाया है कि अमेरिका की हरी झंडी मिलने के बाद इस्राईली युद्धक विमानों ने ग़ज्ज़ा पट्टी पर हमला किया है। MM
342/