इस्राईल ने एक आर फिर फिलिस्तीन के खिलाफ आतंक का नयासिलसिला शुरू करते हुए फिलिस्तीन के क्रीम और अहम् लोगों की टारगेट किलिंग शुरू कर दी है।
हिब्रू मीडिया के अनुसार इस्राईल ने जेहादे इस्लामी, सराया अल क़ुद्स और दुसरे दलों के अहम् लोगों को निशाना बनाते हुए ग़ज़्ज़ा, खान यूनुस और रफह शहर में कई ठिकानों पर वहशी हमले किये।
फिलिस्तीनी मीडिया ने खबर देते हुए कहा कि आज सुबह सवेरे ही ग़ज़्ज़ा के केंद्र और पश्चिमी इलाक़े में खतरनाक धमाकों की आवाज़ें सुनी गई। इसके थोड़ी देर बाद ही ज़ायोनी सेना के प्रवक्ता ने खबर देते हुए कहा कि इस्राईल सेना ग़ज़्ज़ा पट्टी में जेहादे इस्लामी फिलिस्तीन के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।
इन हमलों के फ़ौरन बाद ही शहाब न्यूज़ एजेंसी ने खबर देते हुए कहा कि ज़ायोनी सेना के फाइटर जेट्स ने रफह शहर में भी कई इमारतों को वहशी हमलों का निशाना बनाया।
हिब्रू मीडिया ने भी इन हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि सेना ने ग़ज़्ज़ा और रफह में दो अपार्टमेंट को हमलों का निशाना बनाया है इन हमलों का मक़सद फिलिस्तीनी दलों के नेताओं की टारगेट किलिंग है।
वहीँ खान यूनुस में इस्राईल के आतंक की खबर देते हुए फिलिस्तीनी न्यूज़ एजेंसी सफा ने कहा कि खान यूनुस में भी ज़ायोनी सेना ने एक रिहायशी ईमारत पर हमला किया।
फिलिस्तीन पर इस्राईल के बर्बर हमलों की रिपोर्ट देते हुए इस्राईल के यदीऊत अहारोनोत ने कहा कि रफह और ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमले में जेहादे इस्लामी के कम से कम 3 सीनियर कमांडर मारे गए हैं। ज़ायोनी मीडिया ने कहा कि इस्राईल के इन हमलों में जेहादे इस्लामी के कमांडर खलील, जेहाद अल गेनाम, और मुबारक इज़्ज़ुद्दीन शहीद हो गए।
फिलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार इन हमलों में सराया अल क़ुद्स के कई सीनियर कमांडर और उनके परिवार के लोग मारे गए। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि अभी तक कम से कम 9 शहीदों के शव अस्पताल लाए गए हैं।
वहीँ फिलिस्तीनी दलों के जवाबी हमलों से बचने के लिए इस्राईल में हाई अलर्ट है ज़ायोनी लोगों को अपने घरों से निकल कर पनाह गाहों में छुपने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जेहादे इस्लामी ने इस्राईल के इन हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जंग इस्राईल शुरू कर रहा है लेकिन उसको खत्म हम करेंगे। हम अपने शहीदों का कड़ा इंतेक़ाम लेंगे।