5 मई 2023 - 17:43
ईरान के ख़िलाफ़ दूसरे देशों को लामबंद करने की अमरीकी योजना की शिकस्त अल्लाह की मदद से हुई

तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातेमी ने कहा कि अमरीका ने अन्य देशों को ईरान के ख़िलाफ़ लामबंद करने की योजना बनाई जो नाकाम रही, यह अल्लाह की तरफ़ से होने वाली मदद का नमूना है।

आयतुल्लाह सैयद अहमद ख़ातेमी ने ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी की सीरिया यात्रा का हवाला देते हुए कहा कि यह यात्रा इस बात की पुख़्ता सुबूत है कि इलाक़े में रेज़िस्टेंस फ़्रंट पूरी मज़बूती से खड़ा है और सीरिया इस फ़्रंट के मज़बूत हिस्से के तौर पर ज़ायोनी शासन के सामने डटकर खड़ा है।

आयतुल्लाह ख़ातेमी ने नमाज़े जुमा के ख़ुतबों में कहा कि सीरिया में जनता की तरफ़ से ईरान के राष्ट्रपति का भव्य स्वागत दरअस्ल ईरानी जनता को दिया जाने वाला सम्मान है और इससे दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे रिश्तों का पता चलता है।

उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों से यह पता चलता है कि ज़ायोनी शासन की क़ब्ज़े की नीतियों के मुक़ाबले में प्रतिरोध की गतिविधियों का अब फल मिलने लगा है, एक वक़्त था जब सभी सीरिया के ख़िलाफ़ थे और अकेला ईरान था जो सीरिया के साथ खड़ा था।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद की दावत पर ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर सीरिया गए थे।

342/