ईरानी राष्ट्रपति रईसी के नेतृत्व में एक बड़ा आर्थिक और राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क़ पहुंचा है। 2010 के बाद से यह किसी ईरानी राष्ट्रपति की दमिश्क़ की पहली यात्रा है।
ईरानी राष्ट्रपति के साथ सीरिया के दौरे पर जाने वाले अधिकारियों में विदेश, रक्षा, तेल, सड़क और शहरी विकास और दूरसंचार मंत्री शामिल हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में निजी क्षेत्र के कई व्यवसायी भी शामिल हैं।
ईरान और सीरिया के राष्ट्रपतियों और उनकी उपस्थिति में दोनों देशों के अधिकारियों ने तेल समेत कम से कम 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस अवसर पर ईरानी राष्ट्रपति ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरिया और प्रतिरोधी मोर्चे की जीत पर ख़ुशी का इज़हार करते हुए कहाः क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घटना वाले घटनाक्रम, दोनों मित्र देशों के संबंधों को प्रभावित नहीं कर सके।
वहीं सीरियाई राष्ट्रपति का कहना था कि उनका देश, कठिन परिस्थितियों में मित्र देश ईरान के समर्थन और मोहब्बत को कभी नहीं भूलेगा। msm
342/