30 अप्रैल 2023 - 13:57
सूडान में झड़पें जारी, चिकित्सा उपकरणों की कमी।

डॉक्टरों के संघ का कहना है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में घायलों के इलाज के लिए आने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की संख्या कम हो गई है.

सूडान में दो युद्धरत पक्षों ने पांचवें संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन किया है, जिसके चलते राजधानी खर्तूम के अलग-अलग इलाकों में जमकर झड़प हुई है। फ्रांस प्रेस ने बताया है कि अल-जेनिना शहर में चौहत्तर लोगों के मारे जाने के बाद सूडान में चल रही झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच सौ चौहत्तर हो गई है।

इस बीच, सूडान के अम्दुरमन में अल नाउ अस्पताल में डॉक्टरों के संघ ने देश में चल रहे युद्ध के दौरान दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कमी की आलोचना की है।

डॉक्टरों के संघ का कहना है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में घायलों के इलाज के लिए आने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की संख्या कम हो गई है.

अल नाउ अस्पताल के डॉ. अला मुहम्मद का कहना है कि इस समय हम मेडिकल टीम और मेडिकल उपकरणों की भारी कमी का सामना कर रहे हैं और मेडिकल स्टाफ की कमी के कारण डॉक्टरों और नर्सों समेत मेडिकल स्टाफ की शिफ्ट लंबी हो गई है.

इस बीच, अम्दुरमन अस्पताल के स्वयंसेवकों का कहना है कि अस्पताल में एंबुलेंस के लिए पेट्रोल और आवश्यक चिकित्सा उपकरण नहीं हैं।