विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने लेबनान की अपनी यात्रा के दौरान बेरूत में ईरानी दूतावास में शुक्रवार की शाम, लेबनान के अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय वार्ता के महत्वपूर्ण बिन्दुओं के बारे में पत्रकारों को बताया।
उन्होंने कहा कि ईरान के इस्लामी गणराज्य ईरान ने पड़ोसी देशों के साथ बातचीत को अपनी पड़ोसी नीति की योजनाओं में प्राथमिकता दे रखी है।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि इस क्षेत्र में लेबनान की एक विशेष स्थिति है और हम हमेशा लेबनानी अधिकारियों के साथ परामर्श करते रहे हैं।
विदेशमंत्री ने कहा कि प्रतिरोध के मोर्चे की अग्रिम पंक्ति में लेबनान की मौजूदगी भी ईरान के लिए एक विशेष ध्यान का विषय है।
इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ज़ायोनी शासन की हालिया कार्यवाहियों के बारे में भी कहा कि क्षेत्र में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने और ज़ायोनी शासन को उसकी योजनाओं और साज़िशों से पीछे धकेलने के बारे में प्रतिरोध का निर्णय, एक प्रभावी निर्णय है।
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंध विफल हो गए हैं और इस स्थिति में ईरान, इराक़ सहित कुछ देशों के लिए गैस और बिजली को निर्यात करता है और इराक़ी अधिकारियों ने बिजली और गैस के क्षेत्र में समस्याओं को हल करने के लिए अमेरिका से बातचीत की और इस बारे में अमेरीकी प्रतिबंधों से अपने देश को अलग कर लिया।
इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने लेबनान के चुनावों के बारे में कहा कि लेबनान में जनता में से जो भी चुना जाता है उसे इस्लामी गणराज्य ईरान का समर्थन होगा और हमें विश्वास है कि लेबनान के पास राजनीतिक प्रक्रिया को पूरा करने और राष्ट्रपति का चुनाव करने की आवश्यक क्षमता है। (AK)
342/