रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, जो इस समय न्यूयॉर्क में हैं, ने सुरक्षा परिषद की अनौपचारिक बैठक से अलग हटकर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा होगा यदि संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयॉर्क से दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाए।
इस संबंध में क्रेमलिन हाउस के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को दूसरे देश में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव की समीक्षा की जा सकती है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा विभिन्न देशों के राजनयिक प्रतिनिधिमंडलों और मीडिया टीमों को वीजा जारी करने में कठिनाई की ओर इशारा किया और कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मेजबान के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा वीजा जारी करने में कठिनाई की समस्या झेलने वाला अकेला रूस नहीं है बल्कि दूसरे देशों को भी वीजा जारी करने में ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें अमेरिका से भी ऐसी ही शिकायत है