24 अप्रैल 2023 - 21:41
ईरान और इराक़ के विदेशमंत्रियों की महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा

इस्लामी गणराज्य ईरान और इराक़ के विदेशमंत्रियों ने आपसी रुचि के मुद्दों पर चर्चा की।

रविवार शाम इराक़ी विदेश मंत्री फ़ुआद मासूस से टेलीफोन पर बातचीत में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ईदुल-फित्र की बधाई देते हुए द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस फोन कॉल में ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और इराक़ के विदेशमंत्री फ़ुवआद हुसैन ने द्विपक्षीय संबंधों, यूरोपीय संघ, क्षेत्र में विकास और क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता को बनाए रखने के महत्व और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष सहित कई मुद्दों पर चर्चा की और विचारों का आदान-प्रदान किया।

इसी संबंध में इराक़ीह विदेश मंत्री ने तेहरान और रियाज़ के बीच संबंधों की बहाली पर संतोष व्यक्त करते हुए, इराक़ी राष्ट्रपति अब्दुल लतीफ राशिद की ईरान की निकट भविष्य में होने वाली यात्रा की सूचना दी।

इस वार्ता दोनों पक्षों ने आपस में सामरिक संबंधों के विस्तार और विभिन्न मुद्दों पर निरंतर समन्वय और परामर्श की आवश्यकता पर बल दिया। (AK)

342/