ईरान के परिवहन मंत्री मेहरदाद बज़रपाश ने कहा है कि सऊदी अरबियन एयरलाइंस ने एक सप्ताह में तीन उड़ानें शुरू करने की अनुमति मांगी है।
उन्होंने कहा कि ये साप्ताहिक उड़ानें हज उड़ानों के अलावा ईरान के विभिन्न शहरों से सऊदी अरब जाएंगी।
ईरान के परिवहन मंत्री ने कहा कि नागरिक उड्डयन विभाग दोनों देशों के बीच हवाई संपर्क बहाल करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा का उपयोग करेगा।
ज्ञात रहे कि ईरान और सऊदी अरब ने चीन की मध्यस्थता से होने वाली बातचीत के बाद आपसी संबंध बहाल किए हैं। दोनों देश जल्द ही एक दूसरे के यहां अपने दूतावास फिर से खोलने जा रहे हैं। (AK)
342/