ईरान के इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माईल हनिया के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत में ईरान की ओर से फ़िलिस्तीनी राष्ट्र और फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध का समर्थन समर्थन जारी रखने पर ज़ोर दिया।
इस बातचीत में विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान ने ईदुल-फित्र के अवसर पर फ़िलिस्तीन के महत्वपूर्ण मुद्दे पर इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के विशेष संबोधन का ज़िक्र करते हुए फिलिस्तीनी राष्ट्र और फिलिस्तीनी प्रतिरोध के लिए इस्लामी गणराज्य ईरान के निरंतर आध्यात्मिक और राजनीतिक समर्थन पर ज़ोर दिया।
हमास के पोलित ब्यूरो के प्रमुख इस्माईल हनिया ने भी ईदुल-फित्र पर इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता, ईरान के राष्ट्रपति, ईरान की सरकार और जनता को को बधाई दी।
हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख ने अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन के हमलों का विरोध जारी रखने के लिए फ़िलिस्तीनी संगठनों और जनता के गंभीर दृढ़ संकल्प पर ज़ोर दिया।
हमास के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख इस्माईल हनिया ने इस्लामी गणराज्य ईरान और सऊदी अरब के बीच हालिया समझौते का स्वागत करते हुए इस समझौते को दोनों देशों और पूरे क्षेत्र के हित में बताया और कहा कि ज़ायोनी सरकार निश्चित रूप से इस समझौता से नाख़ुश है। (AK)
342/