विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीकी विदेशमंत्री का हालिया ईरान विरोधी बयान वास्तव में हथियारों के लिए बाज़ार ढूंढने के अर्थ में है।
नासिर कनआनी चाफ़ी के अनुसार ईरान के सैन्य कार्यक्रम से संबन्धित अमरीका के विदेशमंत्री का हालिया बयान, अपने हथियारों को बेचने के लिए बाज़ार तलाश करना है। उन्होंने कहा कि ईरानोफ़ोबिया और क्षेत्रीय देशों में मतभेद फैलाने की अपनी योजनाओं में विफल होने के बाद अमरीका ने अब यह हथकण्डा अपनाया है।
नासिर कनआनी ने कहा कि अमरीकी विदेशमंत्री के ग़ैर सोचे-समझे बयान के बावजूद ईरान पड़ोसियों के साथ परस्पर सम्मान और संयुक्त हितों की सुरक्षा के आधार पर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तनों के लिए प्रयासरत है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान का सैन्य कार्यक्रम, केवल प्रतिरोध आयाम पर निर्भर है जो किसी भी देश के विरुद्ध नहीं है।
उन्होंने कहा कि पिछले कई दशकों के दौरान अमरीका के ग़लत और ग़ैर सोचे-समझे फैसले क्षेत्र में अशांति, अस्थिरता और मतभेदों का कारण रहे हैं। याद रहे कि अमरीका के विदेशमंत्री एंटोनी ब्लिकंन ने अपने एक बयान में कहा था कि ईरन के सैन्य कार्यक्रम को बाधित करने के लिए वाशिग्टन कटिबद्ध है।
342/