इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स आईआरजीसी ने शुक्रवार की सुबह सीरिया के दमिश्क उपनगर में ज़ायोनी शासन के आपराधिक हमले में सीरिया में ईरान के सैन्य सलाहकारों कैप्टन मेक़दाद महक़ानी जाफराबादी और मीलाद हैदरी की शहादत पर संवदेना प्रकट करते हुए कहा कि अवैध और अपराधी ज़ायोनी शासन सीरिया पर हमले के अपराधों की सज़ा पाएगा।
सीरिया में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स आईआरजीसी के सैन्य सलाहकार मीलाद हैदरी और उनके साथी मेक़दाद महक़ानी जाफराबादी शुक्रवार को दमिश्क के उपनगरीय क्षेत्र में ज़ायोनी शासन के हमले में शहीद गये थे। (AK)
342/