उन्होंने एक इफ़्तार पार्टी में विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों और दुनिया के 1 प्रतिशत वैज्ञानिकों के बीच दुनिया में ईरान की वैज्ञानिक स्थिति का ज़िक्र करते हुए कहा कि वैज्ञानिक समाज विशेष रूप से देश के वैज्ञानिक, देश के वैज्ञानिक विकास को गति देने की गैरेंटी देते हैं।
उन्होंने देश की समस्याओं और मुश्किलों को हल करने के लिए समाधान प्रदान करने को अनुप्रयुक्त विज्ञान की विशेषताओं में से एक क़रार दिया और वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं से वैज्ञानिक प्रगति के लिए प्रयास करने के अलावा देश की समस्याओं को समझकर समस्याओं को हल करने के लिए तथा ज्ञान की चोटिंयों को सर करने के लिए परिचालन समाधान प्रदान करने को कहा।
राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने देश के वैज्ञानिक समुदाय की ज़रूरतों पर ध्यान देने की आवश्यकता के बारे में कहा कि देश में उपलब्ध कई सुविधाओं और क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए, प्रोफ़ेसरों, वैज्ञानिकों छात्रों और डॉक्टरेट स्नातकों के लिए आवास उपलब्ध कराने या उनके लिए रोज़गार जैसी समस्याओं को हल किया जा सकता है। (AK)
342/