28 मार्च 2023 - 17:25
अमरीका में स्वच्छ पेयजल के लिए शॉपिंग मॉल में टूट पड़ी जनता।

अमेरिकी राज्य पेन्सिलवेनिया में एक नदी के विषाक्त पदार्थों से दूषित पाए जाने के बाद लोग फ़िल्टर्ड पानी खरीदने के लिए शॉपिंग मॉल पर टूट पड़े।

अमेरिकी राज्य पेन्सिलवेनिया में एक नदी के विषाक्त पदार्थों से दूषित पाए जाने के बाद लोग फ़िल्टर्ड पानी खरीदने के लिए शॉपिंग मॉल पर टूट पड़े।

मीडिया में जारी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शॉपिंग मॉल में लोगों की भीड़ लग गई है और वे पानी की बोतलें लेने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

पेन्सिलवेनिया की एक नदी में लेटेक्स नामक रसायन होने की खबरें आई हैं, लेकिन स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि वे निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि विषाक्त सामग्री पानी की आपूर्ति में प्रवेश कर गई है या नहीं।

अधिकारियों ने जनता से खाना पकाने और पीने के लिए नल के पानी का उपयोग करने की अपील की है। ऐसे में इससे पहले पेन्सिलवेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया शहर के मेयर ने शहर के लोगों से एसएमएस के जरिए खाना पकाने और पीने के लिए बोतलबंद पानी का इस्तेमाल करने की अपील की थी।