ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान ने एक हफ़्ते से भी कम समय में दूसरी बार टेलीफ़ोन पर होने वाली बातचीत के दौरान यह फ़ैसला लिया है।
सोमवार को सऊदी सरकारी न्यूज़ एजेंसी एसपीए की रिपोर्ट के मुताबिक़, टेलीफ़ोन पर बातचीत के दौरान, दोनों देशों को विदेश मंत्रियों ने चीन में हुए समझौते की रौशनी में संयुक्त मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों मंत्रियों ने पवित्र रमज़ान के दौरान मुलाक़ात पर भी सहमति जताई है।
इस बीच, सोमवार को ईरानी विदेश मंत्री ने अपने एक ट्वीच में बताया कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों के दौरान, ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रेलिया, ओमान, क़तर, कुवैत, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, स्विट्ज़रलैंड, पाकिस्तान, मलेशिया, सऊदी अरब, लीबिया और सीरिया के विदेश मंत्रियों के साथ टेलीफ़ोन पर विचारों का आदान-प्रदान किया है।
अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने ट्वीट में मास्को की अपनी आगामी यात्रा और अपने रूसी समकक्ष सरगेई लारोव के साथ मुलाक़ात का भी ज़िक्र किया है।
342/